Breaking
14 Mar 2025, Fri

दिल्ली की जनता ने मोदी जी पर जताया विश्वास, आप-दा का हुआ अंत

प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी के साथ ढोल-ढमाकों पर नृत्य किया और आतिशबाजी की।

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर बधाई

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद जी ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर विजय की बधाई दी।

विकास और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो प्रचंड जीत मिली है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मोदी जी की नीतियों से ही देशभर के करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, और दिल्ली की जनता ने इसे महसूस किया, जिससे भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला।

कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिलाई जीत

विष्णुदत्त शर्मा ने इस विजय के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में माइक्रो प्लानिंग के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को यह ऐतिहासिक जीत मिली।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का हुआ साकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के नारे को साकार होते हुए बताया। दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में हर वर्ग, जाति और समाज के लोगों ने भाजपा और मोदी जी पर विश्वास जताया, यहां तक कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया।

दिल्ली की दुरावस्था का अंत, 15 साल का अंधकार समाप्त

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी द्वारा पिछले 15 वर्षों में की गई नीतियों के कारण जो दुरावस्था आई थी, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उसका अंत कर दिया।

शुभकामनाएं और बधाई का सिलसिला

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे सांसद मति सुमित्रा वाल्मीक, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मति मालती राय, प्रदेश महामंत्री सरदेंदु तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और चुनाव में अपनी भूमिका निभाने वाले सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *