प्रियंका का भाभी नीलम के साथ प्यारा बॉन्ड, शादी के हर फंक्शन में फैन्स को दिखा उनका शानदार अंदाज!
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है! सिद्धार्थ ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी कर ली और इस शानदार मौके पर प्रियंका ने अमेरिका से भारत आकर शादी के सभी फंक्शन्स में पूरी तरह से हिस्सा लिया। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी इस जश्न में शामिल हुए, और दोनों का रोमांटिक और प्यारा अंदाज शादी के हर पल को और खास बना गया।
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका अपनी भाभी नीलम की मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका नीलम की खूबसूरती की तारीफ करती नजर आ रही हैं और उन्हें प्यार भरी नज़र से सराहा है। प्रियंका का यह प्यारा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है, और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई, जो इस शादी की खुशियों को और बढ़ा गई।
प्रियंका का लुक भी बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत था। उन्होंने हल्के सी ग्रीन रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने शानदार नौलक्खा हार से सजाया था। प्रियंका के इस लुक ने उन्हें और भी आकर्षक बना दिया। हल्दी, संगीत, और बाकी फंक्शन्स में प्रियंका ने ढेर सारी मस्ती की और शादी की हर खुशी को दिल से एन्जॉय किया। उनके वीडियोज और फोटोज़ सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं।
इस शादी के हर एक पल को प्रियंका और उनके परिवार ने दिल खोलकर जीया, और इसने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि पूरी सोशल मीडिया दुनिया में एक हलचल मचा दी है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी का यह जश्न अब तक फैन्स के बीच एक ट्रेंड बन चुका है!